
UPSSSC Mains Result 2025: कर्ल्क, जूनियर असिसटेंट परीक्षा का परिणाम जारी, यहां चेक करें अपना स्कोरकार्ड
AajTak
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक (Combined Junior Assistant), कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk) और सहायक स्तर-III (Assistant Grade-III) पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है.
UPSSSC Mains Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक (Combined Junior Assistant), कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk) और सहायक स्तर-III (Assistant Grade-III) पदों के लिए UPSSSC मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023, संयुक्त कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2022)/07 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा. अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें. 28/10/2025 तक उपलब्ध." अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
UPSSSC मुख्य परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकेंगे:
Step 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
Step 2: होम पेज पर उपलब्ध "व्हाट्स न्यू" लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को पहले लिंक पर क्लिक करना होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











