
UPSC Revised Calendar: 2025 में कब होंगी UPSC की परीक्षाएं? संशोधित कैलेंडर जारी
AajTak
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के लिए अपनी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर (Annual Exam Calendar) में बदलाव किया है. इस कैलेंडर में कई भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की गई है.
UP Revised Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 के लिए अपना कैलेंडर संशोधित किया है. संशोधित कैलेंडर में कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है. आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध नये कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी, इसका नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगाा. इसके बाद 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
यह कैलेंडर सितंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की जानकारी प्रदान करता है. इसमें प्रत्येक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख, आवेदन करने की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीख दी गई है.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीख
साल 2025 की सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा और इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 18 सितंबर से आठ अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे. इसके अलावा एनडीए-एनए व सीडीएस वन का एग्जाम 13 अप्रैल को होगा. कंबाइंड मेडिकल सर्विस-2025 का आयोजन 20 जुलाई को होगा. आवेदन के लिए लिंक 19 फरवरी से 11 मार्च तक खोला जाएगा.
UPSC Revised Calendar 2025 Out: इन स्टेप्स की मदद से चेक करें संशोधित कैलेंडर
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं. स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी होम पेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर दें. स्टेप 3: अब आपके सामने संशोधित कैलेंडर आ जाएगा. स्टेप 4: अभ्यर्थी यहां जरूरी डेट्स चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें. स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












