
UPSC Result: प्राइमरी स्कूल टीचर का बेटा बना आर्मी में ऑफिसर, क्रैक किया CDS I एग्जाम
AajTak
UPSC CDS I Result, Success Story: बांदा के जसपुरा ब्लॉक के मड़ौली कला गांव के रहने वाले सियाराम सिंह जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र हैं, उनके बेटे अभय सिंह का थल सेना में लेफ्टिनेंट CDS के पद पर चयन हुआ है.
यूपी के बांदा में एक छोटे से गांव के रहने वाले एक होनहार स्टूडेंट का थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है, परिजनों ने बताया कि उसके पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं, साथ ही दादा वायुसेना में ऑफिसर थे जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से बेटे को कामयाबी मिली है. कामयाबी के बाद घर परिवार सभी मे खुशी का माहौल है. परिवार के लोग एक दूसरे को मीठा खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं, परिजनों के खुशी का ठिकाना नही रहा.
प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं पिता बांदा के जसपुरा ब्लॉक के मड़ौली कला गांव के रहने वाले सियाराम सिंह जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र हैं, उनके बेटे अभय सिंह का थल सेना में लेफ्टिनेंट CDS के पद पर चयन हुआ है. अभय ने शुरुआती शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल कर आर्मी सेंट्रल स्कूल बीकानेर और पुणे पढ़कर परीक्षा पास की है.
वायु सेना में अफसर दादा से मिली प्रेरणा परिजनों ने बताया कि इसका श्रेय उनके दादा सन्तोष कुमार को जाता है, जो वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर थे, जनवरी में रिटायर हुए हैं, जिनके सरंक्षण और मार्गदर्शन में रहकर उसने यह मुकाम हासिल किया है. अब अभय को ट्रेनिंग के लिए भारतीय रक्षा एकेडमी देहरादून बुलाया गया है.
परिजनों ने यह भी बताया यहां गांव में शिक्षा और अच्छे साधन का अभाव था, जिस कारण उसके दादा उसको यहां से ले गए थे. उन्होंने बीकानेर, पुणे के सेंट्रल स्कूल उसका दाखिला दिलाया, जिसके बाद उनके मार्गदर्शन में उसने यह सफलता पाई है.
बेटे की सफलता के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं. बांदा के एक छोटे से गांव के रहने वाले स्टूडेंट के चयन से गांव वालों को गर्व है, परिवार ने बताया कि हम नदी किनारे रहते हैं, यहां ऐसी कई सुख सुविधाएं हम सभी तक नही पहुंच पातीं, लेकिन सफलता ने उन्हें गदगद कर दिया. साथ ही गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है.
बता दें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में अप्रैल 2023 में आयोजित यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था. एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर कुल 235 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. उम्मीदवार, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











