
UPSC Civil Services 2023: इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
AajTak
लोक सेवा आयोग द्वारा इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मदीवारों ने मेन्य परीक्षा क्लीयर की है वह upsc.gov.in पर इंटरव्यू का शेड्यूल चेक करके अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.
UPSC Civil Services: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज (19 दिसंबर) सिविल सेवा (Mains) परीक्षा, 2023 के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का शेड्यूल जारी किया है. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2 जनवरी से शुरू होगा और 16 फरवरी, 2024 तक चलेगा. पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है. फिलहाल 1026 अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. शेष उम्मीदवारों के लिए पीटी शेड्यूल बाद में अपलोड किया जाएगा. आप यह शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
उम्मीदवार अपना ई-समन आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
इन 1026 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के ई-समन लेटर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि ''पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की तारीख और समय में बदलाव के लिए उम्मीदवारों को सूचित किए गए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.'' जो लोग निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ-II जमा करने में विफल रहे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा.
8 दिसंबर को घोषित कर दिया गया था मेन्स का रिजल्ट
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 8 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित किया गया था. इस बार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक आयोजित किए गए थे. 28 उम्मीदवारों का परिणाम अदालत में लंबित मामलों के कारण रोक दिया गया है.
इंटरव्यू में होती है इस फॉर्म की बड़ी भूमिका

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











