
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
ABP News
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने रैंक 1 प्राप्त की है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में इस बार कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब इन उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग सरकारी सेवाओं में की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा IAS, IPS, IFS और IRS जैसी सेवाओं को लेकर हो रही है, क्योंकि इन्हें देश की सबसे अहम और प्रतिष्ठित सेवाओं में गिना जाता है. इस बार एग्जाम में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन किया है और ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार की कई सेवाओं में अधिकारियों की भर्ती होती है. आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस साल सरकार ने अलग-अलग सेवाओं में कुल 1087 पदों पर भर्ती की जानकारी दी है. हालांकि अंतिम परिणाम में 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें से कई को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति मिलेगी. इन पदों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और केंद्रीय सेवाओं के कई पद शामिल हैं.
कितने बनेंगे IAS अधिकारी
देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए इस बार कुल 180 पद तय किए गए हैं. इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं.













