
UPSC की परीक्षा को लेकर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, इस रूट पर सुबह 6 बजे चलेगी पहली ट्रेन
AajTak
Delhi Metro: रविवार को यूपीएससी की प्री परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसको देखते DMRC ने फेस-III सेक्शन की मेट्रो टाइमिंग में बदलाव किया है. घर से निकलने से पहले एक बार टाइमिंग चेक कर लें.
Delhi Metro: रविवार को यूपीएससी (UPSC Pre- exam) की प्री-परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसको देखते हुए DMRC ने फेस-III सेक्शन की मेट्रो टाइमिंग (Metro Timing) में बदलाव किया है. 16 जून को मेट्रो ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है. हालांकि यह बदलाव मेट्रो फेज-3 सेक्शन की लाइनों पर किया गया है. बाकी जगहों पर ट्रेनें पुराने समय से चलेंगी. ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी समय रहते सेंटर पर पहुंच सकें.
सुबह कितने बजे से शुरू होंगी मेट्रो
अगर आप हर दिन फेस-III सेक्शन की मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. जैसे कि आमतौर पर रविवार को फेस-III सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं 8 बजे से शुरू होती हैं. लेकिन इस रविवार को यानी कि 16 जून, 2024 को ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जांएगी. दरअसल, यह व्यवस्था सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए की जा रही है, ताकि वे सही समय पर परीक्षा सेंटर पहुंच पाएं.
इस रूट पर सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो
लाइन-1-दिलशाद गार्डन - शहीद स्थल (नया बस अड्डा)
लाइन-3 और 4-नोएडा सिटी सेंटर - नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








