
बम शेल्टर में भी डेटिंग का ट्रेंड... इजराइल में QR कोड से सिंगल लोग हो रहे कनेक्ट
AajTak
इजराइल में मिसाइल हमलों के बीच एक अनोखा 'बम शेल्टर डेटिंग ऐप' चर्चा में है. QR कोड के जरिए बंकर में मौजूद अविवाहित लोग एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. इस आइडिया को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और ट्रोलिंग शुरू हो गई है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच इजराइल से एक अजीब लेकिन दिलचस्प खबर सामने आई है. लगातार हो रहे मिसाइल हमलों और हवाई हमले के सायरन के बीच वहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है. ऐसे हालात में इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कुछ ऐसे डिजिटल टूल और ऐप्स को बढ़ावा दिया है, जो लोगों को मुश्किल समय में एक-दूसरे से जुड़ने में मदद कर सकें. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक 'बम शेल्टर डेटिंग ऐप' को लेकर हो रही है.युद्ध के बीच नई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल किया गया दरअसल, मिसाइल हमले की चेतावनी मिलने पर लोगों को तुरंत नजदीकी बंकर या बम शेल्टर में जाना पड़ता है. कई बार वहां अनजान लोग भी एक साथ छिपे होते हैं. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा सिस्टम बनाया गया है, जिससे शेल्टर में मौजूद अविवाहित लोग आपस में जुड़ सकें. इसके लिए कुछ बंकरों के बाहर QR कोड लगाए जाते हैं. जब कोई व्यक्ति शेल्टर में जाता है तो वह उस QR कोड को स्कैन कर सकता है और देख सकता है कि उसी जगह पर और कौन-कौन अविवाहित है. इस तरह लोग बातचीत शुरू कर सकते हैं और मुश्किल समय में भी एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं.
'बम शेल्टर डेटिंग ऐप' का कॉन्सेप्ट क्या है? यह सिस्टम 'हुक्ड' (Hooked) नाम के एक स्पीड-डेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. आम तौर पर यह ऐप सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को जल्दी मिलने और बातचीत करने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे हवाई हमले के दौरान बंकर में मौजूद लोगों को जोड़ने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है. मंत्रालय का कहना है कि इस पहल का मकसद यह दिखाना है कि कठिन परिस्थितियों में भी लोग एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और उम्मीद बनाए रख सकते हैं. इसके अलावा, युद्ध के बीच लोगों की मदद के लिए कुछ और ऐप भी चर्चा में हैं. इनमें से एक 'बम शेल्टर ट्रैकर' है, जो यह रिकॉर्ड करता है कि सायरन बजने पर लोगों को कितनी बार बंकर की ओर भागना पड़ा. यह ऐप यह भी बताने की कोशिश करता है कि बार-बार चेतावनी मिलने की वजह से लोगों की नींद पर कितना असर पड़ रहा है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










