
Shani Asta 2026: शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय
AajTak
13 मार्च को शनि देव मीन राशि में अस्त होंगे, जबकि मंगल और बुध पहले से ही अस्त हैं. तीन प्रमुख ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि ज्योतिषविदों ने किन तीन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी है.
Shani Asta 2026: शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध पहले से अस्त अवस्था में हैं. ऐसे में तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है. इन राशियों में धन की कमी देखी जा सकती है. करियर, व्यापार की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है. घर-परिवार में तनाव-चिंता बढ़ सकती है. चोट-दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी.
कर्क राशि तीन बड़े ग्रहों का अस्त होना कर्क राशि के चिंताजनक माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा. बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको नुकसान दे सकती है. गुस्सा और अहंकार से बचें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.
कन्या राशि शनि-मंगल-बुध का अस्त होना कन्या राशि वालों को भी जोखिम में डाल सकता है. निजी जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी. कामकाज से जुड़े मामलों में रुकावटें आएंगी. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलना आसान नहीं होगा. आर्थिक पक्ष भी प्रभावित हो सकता है. खर्चों को सीमित रखें और फिलहाल नए निवेश से बचना ही अच्छा विकल्प है. आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है.
मकर राशि इसी तरह मकर राशि के लिए भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है. धन का प्रवाह धीमा पड़ सकता है. आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. ऐसे में बड़े या जोखिम भरे फैसले लेने से बचना ही बेहतर रहेगा. चोट-दुर्घटना की संभावना भी बनती दिख रही है. स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. पार्टनर के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के प्रयास करने होंगे.उपाय यदि शनि-मंगल-बुध का अस्त होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है तो कुछ उपाय कर लीजिए. शनिवार को काले तिल, काले वस्त्र या सरसों के तेल का दान करें. बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और ज्योतिषविद की सलाह पर तांबे का कड़ा या छल्ला धारण करें.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.









