
Chaitra Navratri 2026: खरमास में चैत्र नवरात्र का संयोग! क्या मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक? ये रहेगा घटस्थापना का मुहूर्त
AajTak
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी. इस बार नवरात्र खरमास के दौरान पड़ रही है, इसलिए विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जा रही है. जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और इस दौरान क्या करना शुभ माना जा रहा है.
Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी. नवरात्र के नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए बहुत पवित्र और शक्तिशाली माने जाते हैं. आमतौर पर इस समय विवाह, गृह प्रवेश या नई चीजें खरीदने जैसे कई शुभ कार्य भी किए जाते हैं. लेकिन, इस बार नवरात्र ऐसे समय में पड़ रही है जब खरमास चल रहा होगा.
खरमास में मनाई जाएगी चैत्र नवरात्र
द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास की शुरुआत हो जाएगी. यह अवधि 14 अप्रैल 2026 तक रहेगी. चूंकि, चैत्र नवरात्र भी इसी समय के बीच पड़ रही है, इसलिए इस बार नवरात्र के दौरान मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जा रही है.
शास्त्रों के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य के लिए ग्रहों की अनुकूल स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. जब सूर्य मीन राशि में होते हैं, तब बृहस्पति की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. बृहस्पति को विवाह, धर्म, ज्ञान और मांगलिक कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है. इसलिए इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों का पूरा फल नहीं मिल पाता है. इसी कारण ज्योतिषाचार्य इस समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नया व्यवसाय शुरू करना या नया घर और वाहन खरीदने जैसे कार्यों से बचने की सलाह दे रहे हैं.
खरमास और नवरात्र का अद्भुत संयोग
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि यह समय पूरी तरह अशुभ है. खरमास और नवरात्र के इस संयोग को आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत विशेष माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, जप, तप और देवी दुर्गा की आराधना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होगी. नवरात्र के इन दिनों में माता दुर्गा की भक्ति, दान-पुण्य, सेवा, मंत्र जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










