
LPG संकट के बीच आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं इंडक्शन कुकर, क्रोमा-ऐमेजॉन ने कहा- पहले नहीं देखा ऐसा ट्रेंड
AajTak
LPG सिलेंडर कई जगहों पर लोगों को नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से लोगों ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं. इंडक्शन कुकर तेजी से बिक रहा है. क्रोमा ने कहा है कि इस तरह का ट्रेंड पहली बार देखने को मिल रहा है.
मिडिल ईस्ट में में चल रहे वॉर और LPG सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता का असर अब सीधे भारतीय किचन पर दिखने लगा है. कई शहरों में गैस की उपलब्धता और कीमतों को लेकर अनिश्चितता बढ़ने के बाद लोग अब गैस के विकल्प तलाशने लगे हैं.
इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है. कई जगहों पर गैस सिलेंडर ब्लैक में डबल प्राइस पर मिल रहे हैं.
इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक
रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. कई जगहों पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री अचानक बढ़ गई है और कुछ प्लेटफॉर्म पर तो यह प्रोडक्ट अस्थायी रूप से आउट ऑफ स्टॉक तक हो गया.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: फोन से इंडक्शन चूल्हा तक, मिल रहा 75% तक का ऑफ
इसी ट्रेंड की पुष्टि देश की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने भी की है. कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में तेज उछाल देखा गया है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.









