
शख्स का नीला पड़ गया था शरीर... अस्पताल पहुंचा तो हंसने लगे डॉक्टर! वजह हैरान कर देगी
AajTak
एक व्यक्ति को सिर से पैर तक नीला पड़ जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर जब उसकी जांच कर रहे थे तो उसके नीला पड़ जाने की ऐसी वजह सामने आई कि अस्पताल में सभी हंसने लगे और शख्स को बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड में एक शख्स जब सोकर उठा तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि, उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया था. वह दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा. डॉक्टरों भी उसे देखकर चौंक गए. फिर उसका चेकअप शुरू हुआ. इसी बीच कुछ ऐसा सामने आया कि आसपास मौजूद डॉक्टर और नर्स हंसने लगे और शख्स को शर्मिंदगी महसूस हुई.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल के टॉमी लिंच नाम का शख्स जब सोकर उठा तो उसका शरीर सिर से लेकर पैर तक पूरा नीला हो चुका था. तुरंत अस्पताल भागा. टॉमी को सीधे डॉक्टर के पास ले जाया गया और कुछ ही मिनटों में उन्हें बिस्तर मिल गया.
टॉमी ने कहा कि वे मुझे तुरंत अंदर ले गए, सीधे ऑक्सीजन पर लगा दिया और मुझसे कई सवाल पूछने लगे. एक समय में मेरे चारों ओर लगभग 10 डॉक्टर मौजूद थे.डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी को इस तरह रंग बदलते और इसके बाद भी जीवित रहते नहीं देखा था. टॉमी ने बताया कि मैं किसी अवतार जैसा दिख रहा था.
खून लेने के लिए बांह पोछने पर वजह आई सामने टॉमी ने बताया कि फिर वो मेरा खून लेने गए और जैसे ही उन्होंने मेरी बांह को अल्कोहल वाइप से साफ किया, तो रुई का टुकड़ा नीला पड़ गया - और टॉमी को समझ आ गया कि इसका कारण क्या था. टॉमी को उसके दोस्त डेल ने घर में ठंड से बचने के लिए 40 पाउंड की किंग साइज चादर खरीदी थी. हालांकि, उसे यह एहसास नहीं था कि त्वचा पर रंग लगने से रोकने के लिए उन्हें पहले धोना जरूरी है. उसे ओढ़कर टॉमी देर तक सो गया था.
टॉमी ने फिर पूरी कहानी बताई कि आखिर कैसे उसका शरीर नीला पड़ गया. उसने कहा कि एक दिन पहले भी मैं उस चादर पर सोया था. तब मैंने किसी से हाथ मिलाया था और तब मेरा चेहरा हल्का नीला दिख रहा था, लेकिन मुझे लगा कि मुझे बस ठंड लग रही है. अगली रात मुझे शायद मैं बहुत आरामदायक महसूस कर रहा था. और ठंड की वजह से उस चादर को मैंने ओढ़ लिया था. मेरे दोस्त डेल ने दरवाजा खटखटाकर मुझे जगाया क्योंकि मैं 14 घंटे सो चुका था और उसने मुझे देखते ही कहा कि मुझे अस्पताल जाना होगा.
नए चादर पर सोने के बाद शरीर पड़ गया था नीला टॉमी ने बताया कि मैंने अपनी मां को एक तस्वीर भेजी और वह मेरा चेहरा देखकर घबरा गई. मैं काफी उलझन में था क्योंकि मैं अभी-अभी गहरी नींद से जागा था. मैं ऊपर गया, अपने हाथों को रगड़कर साफ करने की कोशिश की, लेकिन दाग नहीं निकल रहा था और साबुन का रंग भी नीला नहीं हो रहा था. मुझे लगा मेरा रंग की नीला पड़ गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

Guru Margi 2026: आज सुबह 8:58 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और 2 जून 2026 तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, धन और भाग्य पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.

ईरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में कच्चे तेल और नैचुरल गैस की आपूर्ति में बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. विश्व की अधिकांश आबादी खाना पकाने के लिए LNG और LPG गैसों पर निर्भर है. भारत में लाखों एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन हैं, जिसके चलते अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता रहा तो रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. देखें वीडियो.








