
UPPSC New Exam Dates: बदल गई एग्जाम डेट, अब इस दिन होगी यूपी TGT-PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा
AajTak
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा डेट में बदलाव किया है. इसके साथ ही टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि भी बदल दी गई है.
UPPSC New Exam Dates: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है. यूपीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि महाकुंभ 2025 और अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन को लेकर आयोग ने बैठक कर ये निर्णय लिया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाएगा. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा अब 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी.
अब इस दिन होगी परीक्षा अब असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा के साथ-साथ टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि भी बदल दी गई है. अब प्रशिक्षित स्नातक ( TGT) की परीक्षा 14 और 15 मई, 2025 और प्रवक्ता (PGT) की परीक्षा 20 और 21 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी. आधिकारिक नोटिस अभ्यर्थी यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने जबकि टीजीटी-पीजीटी के लिए 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











