
UPMSP Academic Calendar 2023: यूपी बोर्ड 9वीं-10वीं के लिए नया एग्जाम पैटर्न, वर्ष में होंगी 5 मासिक परीक्षाएं
AajTak
UP Board Academic Calendar 2023: विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के लिए पहली बार सत्र में 5 मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसमें तीन बार बहुविकल्पीय और दो बार डिस्क्रिप्टिव सवालों पर परीक्षा होगी. 9वीं-10वीं के एग्जाम भी नये पैटर्न पर होंगे.
UPMSP UP Board Academic Calendar 2023: यूपी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें साफ किया गया है कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक कक्षाओं में पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा 9वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नए पैटर्न पर होगी. यह भी जानकारी दी गई है कि कि पहली बार सत्र में 5 मासिक परीक्षाएं होंगी.
यूपी के स्कूलों में कोरोना काल के बाद पटरी पर लौटी शैक्षणिक व्यवस्था को 2022-223 के सत्र में सुचारु रूप से चलाने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसके आधार पर वर्तमान सत्र में कक्षा 9 एवं 10 की लिखित परीक्षा नये पैटर्न पर ली जाएंगी.
ये होगा नया पैटर्न कक्षा 9 और 10 की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होंगे. पहला सेक्शन बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसके कुल 30 नंबर होंगे. इसके उत्तर OMR शीट पर देने होंगे. वहीं, दूसरा सेक्शन सब्जेक्टिव होगा जो 70 मार्क्स का होगा. कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 16 से 28 फरवरी 2023 तक किया जायेगा. इसी समय बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी. इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी.
कब होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं? शैक्षणिक कैलेंडर में इस बात का उल्लेख है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के पहले पखवाड़े यानि 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक किया जायेगा. इस कैलेंडर के अनुसार सभी कक्षाओं में पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा करना होगा.
ड्रॉप आउट रेट काम करने के लिए 'स्कूल चलो अभियान-माध्यमिक शिक्षा' विभाग ने माना है कि माध्यमिक विद्यालयों में ड्रॉप-आउट रेट को कम करना जरूरी है. माध्यमिक स्कूलों में शत-प्रतिशत इनरोलमेंट सुनिश्चित करने के लिये 'स्कूल चलो अभियान-माध्यमिक शिक्षा' का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही डिजिटल टीचिंग को बढ़ावा देने के लिए समस्त विद्यालय अपनी वेबसाइट तथा रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी मई तक बनवा लेंगे.
माध्यमिक के छात्रों को यूनिवर्सिटी रेडी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. इसके अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने और अलग- अलग प्रवेश परीक्षा की तैयारियों कराने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे. छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए स्कूलों में 'शक्ति मंच' का गठन किया जाएगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











