
UPA की VP कैंडिडेट मार्गरेट अल्वा ने हिमंता बिस्वा सरमा से मांगा समर्थन, असम CM ने दिया ये जवाब
AajTak
मार्गरेट अल्वा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. उसके बाद बीजेपी शासित कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से भी बातचीत की है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट भी किया है. जयराम रमेश के इस ट्वीट को हिमंत बिस्वा सरमा ने रीट्वीट किया और जवाब दिया है.
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा समर्थन को लेकर खासी सक्रिय देखी जा रही हैं. शनिवार को उन्होंने बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से भी बातचीत की है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट भी किया है.
जयराम रमेश ने कहा कि श्रीमती मार्गरेट अल्वा ने आज पं रविशंकर शुक्ल लेन में अपने कार्यालय में प्रचार अभियान को संभाल लिया है. उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए असम, कर्नाटक और दिल्ली के सीएम से बात की है. उनके लंबे राजनीतिक करियर और जुड़ाव को देखते हुए बातचीत बहुत सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण थी.
जयराम रमेश के ट्वीट को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रीट्वीट किया और कहा- मार्गरेट अल्वा जी ने आज सुबह मुझसे बात की. मैंने विनम्रता से उनसे कहा कि मैं इलेक्टोरल कॉलेज का सदस्य नहीं हूं. इसलिए उपराष्ट्रपति के चुनाव में मेरी कोई भूमिका नहीं है.
ये जवाबी ट्वीट का सिलसिला यहीं नहीं थमा. इस ट्वीट को मार्गरेट अल्वा ने भी रीट्वीट किया और कहा- VP चुनाव में अपने प्रचार अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर रही हूं. मिस्टर सरमा एक पुराने दोस्त हैं और हमने संसद में 30 साल तक साथ काम किया है. मुझे पता है कि निर्वाचक मंडल क्या होता है. हालांकि, हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई.
बता दें कि एक दिन पहले अल्वा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर समर्थन मांगा था. अपने प्रचार अभियान के तहत अल्वा ने अब तक दिल्ली, कर्नाटक और असम के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया है और उनसे समर्थन मांगा है. मार्गरेट आल्वा कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं.
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने केजरीवाल के साथ अल्वा की मुलाकात पर बयान दिया. पार्टी ने कहा कि अल्वा और केजरीवाल ने देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा की. अल्वा ने चुनाव में केजरीवाल से समर्थन मांगा. बता दें कि केजरीवाल पिछले रविवार को एनसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर हुई 17 विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. इस बैठक में अल्वा की उम्मीदवारी पर फैसला किया गया था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








