
UP School-College Closed: यूपी के स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी 16 जनवरी तक बंद, समय से होंगे एग्जाम
AajTak
UP School, College Closed: उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 जनवरी तक सभी विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान बंद कर दिए हैं. छात्रों को ऑनलाइन ही पढ़ाया जाएगा. बता दें कि सभी स्कूल-कॉलेजों में एग्जाम समय से आयोजित किए जाएंगे.
UP School, College Closed: उत्तर प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज को कोरोना के चलते बंद करने का फैसला लिया गया है. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले सात दिनों तक राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय और कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी. हालांकि, 10 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी जिससे छात्रों की पढ़ाई बंद न हो. वहीं, सरकार द्वारा जारी नियमों में ये भी बताया गया है कि सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित समय के अनुसार, परीक्षा आयोजित कर सकते हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












