
UP Pre-Board Exam 2022: यूपी में प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, UPMSP ने दिया ये निर्देश
AajTak
UPMSP UP Pre-Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अब राज्य में ऑफलाइन कक्षाएं (Offline Classes) 07 फरवरी से फिर से शुरू हो गई हैं, इसलिए यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी जरूरी हैं.
UP Pre-Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं और ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है. अब छात्रों के सामने कम समय में बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exam) की तैयारी पूरी करने की चुनौती है. इसी बीच अब राज्य में कक्षा 10 और 12 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दे दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि चूंकि अब राज्य में ऑफलाइन कक्षाएं (Offline Classes) 07 फरवरी से फिर से शुरू हो गई हैं, इसलिए यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी जरूरी हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











