
UP Pollution Update: जहरीली हवा से सावधान! दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगा प्रदूषण, जानें प्रमुख शहरों का AQI
AajTak
AQI Today Pollution Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और बिहार के कई इलाकों की हवा में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है. हालांकि, ये हालात ज्यादा दिन नहीं रहने वाले. दरअसल, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार में कमी के साथ शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़त देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं, विभिन्न शहरों का आज का एक्यूआई.
Delhi-UP-Bihar Pollution: उत्तर भारत में मौसमी बदलाव के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखने को मिला है. पिछले दो दिन से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. इसके साथ ही यूपी और बिहार के कई इलाकों में भी हवा हुई है. हालांकि, ये हालात ज्यादा दिन नहीं रहने वाले. दरअसल, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार में कमी के साथ शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़त देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं, विभिन्न शहरों का आज का एक्यूआई.
दिल्ली की हवा में सुधार
दिल्ली में आज के प्रदूषण की बात की जाए तो SAFAR के मुताबिक, आज का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 193 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के 10 इलाकों में हवा की गुणवत्ता 100 से 200 के बीच बनी हुई है. हालांकि, 23 इलाकों में आज भी AQI 200 के पार है और बुराड़ी और शादीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार बना हुआ है.
Delhi's air quality improves to the 'Moderate' category, with the Air Quality Index (AQI) recorded at 173 this morning. Visuals from India Gate and Kartavya Path. pic.twitter.com/XJYjCTjEB5
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
राजधानी के इन इलाकों की हवा सबसे बेहतर

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







