
UP PCS Exam 2024 New Date: अब इस दिन 'वन डे' में होगी पीसीएस की परीक्षा, नोटिस जारी
AajTak
UP PCS Exam 2024 New Date: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही परीक्षा की नई एग्जाम डेट भी जारी की है.
UP PCS Exam 2024 New Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 यानी यूपी पीसीएस परीक्षा को स्थगित कर नई एग्जाम डेट जारी की है. प्रयागराज में स्थित यूपीपीएससी हेड ऑफिस के बाहर चार दिन चले अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद, आयोग ने अभ्यर्थियों की 'वन डे वन शिफ्ट' की मांग स्वीकार कर ली है. अब यह परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाएगी. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है.
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी ताजा नोटिस में लिखा है, 'सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 जो दो दिवसों में दिनांक 7 व 8 दिसंबर 2024 को होनी थी, उसे अब एक दिवस में दिनांक 22 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 22 दिसंबर में कैसे होगा UPPSC PCS का एग्जाम, प्रदर्शन के बाद कितना कुछ बदल गया, यहां समझें नया पैटर्न
चौथी बार स्थगित हुई यूपी पीसीएस की परीक्षा
यूपीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 2024 पहले 17 मार्च को होनी थी, लेकिन 11 फरवरी को RO/ARO का पेपर लीक होने की वजह पीसीएस समेत पांच परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद जून और फिर अक्टूबर में निर्धारित पीसीएस परीक्षा को स्थगित किया गया. अब 7 व 8 दिसंबर को होनी थी, जिसे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद स्थगित किया (चौथी बार) गया है. अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को होगी.
यूपी RO/ARO भर्ती परीक्षा कब होगी? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों की 'वन डे वन शिफ्ट' और नॉर्मलाइजेशन हटाने की मांग को स्वीकार कर लिया है. इस फैसले के बाद आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. हालांकि आयोग ने अभी यूपी पीसीएस और आरओ/एआरओ की परीक्षा तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











