
UP MLC election result: दो बाहुबली और एक बागी... वो तीन सीटें जहां बिगड़ गया बीजेपी का गेम
AajTak
Uttar Pradesh MLC election result 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर हुए चुनाव में सपा खाता नहीं खोल सकी जबकि बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी की जिन तीन सीटों पर हार हुई है, वहां पर जीतने वाले तीनों ही नेता एक ही समुदाय से हैं और बाहुबली माने जाते हैं.
उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय क्षेत्र की 36 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों में से बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की तो सपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी. सूबे की 36 एमएलसी सीटों में से 9 सीट पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी और बाकी जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ था, उनमें से 24 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इस तरह से बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर ही मात मिली है.
दिलचस्प बात यह है कि सूबे की जिन तीन एमएलसी सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, वहां पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे हैं. निर्दलीय जीतने वाले तीनों ही प्रत्याशी ठाकुर समुदाय से हैं. वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल को निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह के हाथों मात खानी पड़ी है. अन्नपूर्णा माफिया बृजेश सिंह की पत्नी हैं.
प्रतापगढ़ एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को करारी मात खानी पड़ी है. यहां पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है, जो राजा भैया की जनसत्ता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे. अक्षय प्रताप सिंह बाहुबली माने जाते हैं और प्रतापगढ़ सीट से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह एमएलसी चुनाव में भी बीजेपी प्रतापगढ़ में जीत दर्ज नहीं कर सकी.
आजमगढ़ में भी हारी बीजेपी
बीजेपी की तीसरी सीट आजमगढ़ में मात खानी पड़ी है, जहां पर बीजेपी एमएलसी यशवंत सिंह ने बगावत कर अपने बेटे विक्रांत सिंह को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारा था. आजमगढ़ एमएलसी सीट पर बीजेपी ने रमाकांत यादव के बेटे अरुणकांत यादव को प्रत्याशी बनाया था तो सपा ने राकेश यादव पर फिर से दांव खेला था. बीजेपी ने यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन वो अपने बेटे को जिताने में कामयाब हो गए हैं.
बता दें कि इसी तरह से विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की जिन तीन सीटों पर जमानत जब्त हुई थी, उनमें से दो सीटों पर विधायक बने नेता ठाकुर थे तो एक मुख्य मुकाबले में रहा था. कुंडा सीट पर राजा भैया जनसत्ता पार्टी से जीते थे तो जौनपुर सीट पर सपा से लकी यादव जीते थे. लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला जेडीयू प्रत्याशी धन्नजय सिंह से रहा था. ऐसी ही बलिया जिले की रसड़ा सीट थी, जहां से बसपा के उमाशंकर सिंह जीते थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










