
UP Global Summit को अखिलेश ने बताया शो ऑफ, कांग्रेस बोली- 2018 में एक हजार कंपनियों ने किया था ऐलान-आज सिर्फ 106 कर रहीं काम
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है. वहीं विपक्ष ने इसे शो ऑफ बताया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (शुक्रवार) से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो रही है. तीन दिन तक चलने वाले इस समिट का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे. समिट को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. वहीं, विपक्ष ने इसे शो ऑफ बताया है. इसके साथ ही आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक कमरे से चल रही कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर रही है.
एजेंसी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही है. जनता को ठगने और दिखावे के लिए उद्योगपतियों से एमओयू साइन किए जा रहे हैं. ये सरकार ऐसी कंपनियों से एमओयू साइन कर रही है, जो एक ही कमरे में चल रही हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन के दौरान 5 लाख करोड़ रुपये के MoU साइन करने का दावा किया था, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सूट-टाई में किसी के भी साथ एमओयू कर रही है, क्योंकि इसके लिए पैसे की जरूरत नहीं है.
कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है. समिट के लिए इन्वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है. अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि ये कौन सी एजेंसियां हैं, इन्हें कैसे नियुक्त किया गया और इन्हें कितना भुगतान किया गया.
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी तरह का एक सम्मेलन फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 1,045 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे. उन्होंने कहा कि इनमें से केवल 371 कंपनियां यहां 'भूमि पूजन' के लिए आईं, जिनमें से केवल 106 या कुल का नौ प्रतिशत व्यावसायिक रूप से काम करने में सक्षम हैं.
ये भी देखें

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






