
UP Board Result 2023: अप्रैल में कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए क्या है अपडेट
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2023 की कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हो चुका है. यूपी बोर्ड अब जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेट्स चेक कर सकेंगे.
UP Board 10th, 12th Result 2023 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अप्रैल 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीजिएट) का रिजल्ट जारी कर सकता है. दोनों कक्षाओं की 3 करोड़ 19 लाख कापियों के मूल्याकंन का काम पूरा कर लिया गया है. हाई स्कूल की कापियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे, जिन्होंने हाईस्कूल की 1.86 करोड़ एवं इंटर की 1.33 करोड़ कॉपियां चेक की हैं. छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है.
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? यूपी बोर्ड अप्रैल 2023 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बोर्ड जल्द रिजल्ट रिलीज डेट और टाइम की सूचना दे सकता है.
aajtak.in पर भी चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा aajtak.in वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे. छात्रों की सहूलियत के लिए आजतक यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट होस्ट करेगा.
UP Board 10th, 12th Result 2023: जानिए कैसे चेक कर सकेंगे बोर्ड रिजल्ट स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां 'यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2023' या 'यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें. स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 6: छात्र यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे.
बता दें कि इस साल करीब 58 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा दी थी. पिछले साल बोर्ड 18 जून 2023 को दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए थे. इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड एक ही दिन 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










