
UP Board Exams 2024: परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, मेरठ, बरेली, वाराणसी समेत इन सेंटर्स पर होंगे एग्जाम
AajTak
यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है. ये परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी. आइए जानते हैं मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली के कितने सेंटर पर परीक्षाएं होनी हैं.
Utttar pradesh board exam centres: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट 2024 बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है. इस साल होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं यूपी के 8264 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी. इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों की कुल संख्या 55,08,206 है.
इसी हिसाब से परीक्षा केंद्रों की लिस्ट तैयार की गई है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च यानी 17 दिन तक आयोजित किए जाएंगे.
इतने परीक्षा केंद्रों पर होंगे एग्जाम
यूपी बोर्ड की परक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से यूपी के 8264 एग्जाम सेंटर्स पर होने जा रह है. माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, मेरठ के 1528 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम लिया जाएगा. वहीं, बरेली के 893, वाराणसी के 2084, प्रयागराज के 2408, गोरखपुर के 1352 एग्जाम सेंटर पर बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं.
नकल रोकने के लिए STF की टीम भी होगी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











