
UP Board Exams 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के अहम विषयों की परीक्षाएं आज, प्रशासन मुस्तैद
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 8,753 परीक्षा केंद्रों पर 29,77,625 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे. इसी प्रकार इंटर की भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 8,574 केंद्रों पर होगी. इनमें 18,33,224 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.
UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2023: यूपी में आज बुधवार 01 मार्च को यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अहम विषयों की परीक्षा होने जा रही है. पहली शिफ्ट में हाईस्कूल की अंग्रेजी एवं दूसरी शिफ्ट में इंटर की फिजिक्स की परीक्षा होगी. हाईस्कूल में 29 लाख एवं इंटर में 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. कुल 8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी.
हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 8,753 परीक्षा केंद्रों पर 29,77,625 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे. इसी प्रकार इंटर की भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 8,574 केंद्रों पर होगी. इनमें 18,33,224 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.
हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है. परीक्षा में नकल माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए बोर्ड के अधिकारी दिन भर कवायद करते रहे. बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने देर रात तक अपने सहयोगियों एवं पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों के साथ गूगल मीट के माध्यम से कई बार बैठक की. संवदेनशील परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करके जिले के शिक्षाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. हालांकि, अभी तक बोर्ड परीक्षाएं बेहतर माहौल एवं शुचितापूर्ण तरीके से संचालित हो रही हैं.
मंगलवार को यूपी बोर्ड कि इंटरमीडिएट का प्रोफेशनल विषय फल एवं खाघ संरक्षण, पाक शास्त्र आदि का पेपर था. दूसरी शिफ्ट में नागरिक शास्त्र एवं कृषि विज्ञान से संबंधित विषयों की परीक्षा थी. दोनों शिफ्ट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. मंगलवार को बोर्ड के अधिकारियों ने एक बार फिर नए सिरे से परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को लेकर जिले के शिक्षाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग की. पूर्व की तरह स्ट्रांग रूमों की जांच रात में करने आदि की हिदायत दी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











