
UP Board Exam 2021 Date: क्या लॉकडाउन के बीच हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम? जानें कब तक हो सकता है फैसला
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2021 Date: छात्रों को यह संदेह है कि यदि राज्य में लॉकडाउन बढ़ता है तो क्या ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के दौरान एग्जाम लिए जा सकते हैं? इस पर राज्य सरकार ने अभी तक निर्णय नहीं लिया है.
UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2021 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जल्द फैसला लेने वाला है. राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 20 मई तक बंद हैं और उसके बाद एग्जाम डेट्स पर कोई फैसला संभव है. प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन लागू है जो 17 मई तक जारी रहेगा. पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है मगर इस बैठक के बाद बोर्ड परीक्षाओं पर कोई जानकारी जारी नहीं की गई. Up board exam 2020-21 Cancel up board exam #cancelupboardexams2021 #upboardexam2021 @myogiadityanath @CMOfficeUP @drdineshbjp @SonuSood 🙏🙏@SonuSood 🙏🙏 pic.twitter.com/RrsNc9KeEf जो छात्र इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे सोशल मीडिया पर एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा छात्रों को यह भी संदेह है कि यदि राज्य में लॉकडाउन बढ़ता है तो क्या ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के दौरान एग्जाम लिए जा सकते हैं? चूंकि लॉकडाउन के दौरान सभी जरूरी सेवाओं को जारी रहने की छूट है इसलिए यह संभव है कि लॉकडाउन में छात्रों को एग्जाम देने की छूट मिले. हालांकि, इस पर राज्य सरकार ने अभी तक निर्णय नहीं लिया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












