UP Board Datesheet 2023: जल्द आएगी डेटशीट, यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के किए ये खास इंतजाम
AajTak
यूपी बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 से और प्री-बोर्ड व प्रैक्टिकल्स फरवरी 2023 में आयोजित किए जाएंगे. परीक्षाओं से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के कई हाईटेक इंतजाम किए हैं. परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए यूपी सरकार ने नकल के लिए दागी स्कूलों पर भी सख्ती दिखाई है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है. जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होकर 28 फरवरी, 2023 तक चलेंगी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए आयोजित की जाएंगी. परीक्षाओं की बात करें तो ये मार्च में शुरू हो सकती हैं.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए इस बार लगभग 59 लाख छात्रों ने आवेदन किया है. जिसमें हाईस्कूल के कुल 31,28,318 छात्र और इंटरमीडिएट के 27,50,130 छात्र शामिल हैं. बोर्ड ने सितंबर 2022 में एक नोटिस जारी कर जानकारी दी थी कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 से और प्री-बोर्ड व प्रैक्टिकल्स फरवरी 2023 में आयोजित किए जाएंगे. परीक्षाओं से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के कई हाईटेक इंतजाम किए हैं. परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए यूपी सरकार ने नकल के लिए दागी स्कूलों पर भी सख्ती दिखाई है.
नकल माफियाओं पर कसी लगाम
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को इस साल पूरी तरह नकल विहीन कराने के लिए एसटीएफ की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा. उनकी रिपोर्ट पर दागी स्कूल डिबार कर दिए जाएंगे. अभी तक यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी पाए जाने पर यूपी बोर्ड कार्रवाई कर उनको डिबार करता रहा है लेकिन अब यूपी बोर्ड की 2023 में होने वाली परीक्षा में एसटीएफ की नजर रहेगी.
एसटीएफ की सूची में प्रयागराज के 31 स्कूल शामिल हैं. जिसमें नैनी करेली और झलवा के कई स्कूल हैं, जिसको परीक्षा समिति की बैठक के बाद डिबार स्कूलों की लिस्ट में शामिल कर उसे जारी कर दिया जाएगा. यह प्रक्रिया इसी महीने की जाएगी. 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां ली जाएंगी. इस बार 2023 में होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा और इंटरमीडिएट के लिए 27 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं.
कॉपियों पर लगेगा बारकोड

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











