
UP Board 10th Datesheet 2023: हिंदी के पेपर से शुरू होंगे यूपी बोर्ड 10वीं के एग्जाम, यहां से डाउनलोड करें pdf डेटशीट
AajTak
UP Board Class 10th Datesheet 2023 pdf Download: बोर्ड परीक्षाएं 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी.
UPMSP UP Board Class 10th Datesheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइस डेटशीट जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
बोर्ड परीक्षाएं 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी. स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय पूरा प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा. इस वर्ष 31 लाख से अधिक उम्मीदवार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.
बोर्ड अब कुछ ही समय में उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी करेगा. स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसपर स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होंगे जिसके बाद यह छात्रों को बांट दिए जाएंगे. अपने एडमिट कार्ड पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से संपर्क में रहना होगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











