
UP: Amroha से SP उम्मीदवार Viral, कभी करते हैं Dance तो कभी Police और MLA को देते हैं धमकी!
AajTak
UP के Amroha से Samajwadi Party के Candidate Mukhiya Gurjar इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर Viral हो रहे हैं. नेता जी जमकर डांस करते हैं, पुलिस को धमकी देते हैं और फिल्मी स्टाइल दावा भी करते हैं कि वो बीजेपी विधायक का माल लूटकर जनता में बांट देंगे. नेता जी एक नहीं कई ऐसे अंदाज हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सपा उम्मीदवार मुखिया गुर्जर का एक डांस करते हुए वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. ये वीडियो हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान का बताया जा रहा है. मुखिया अपने समर्थकों के साथ नुक्कड़ सभा में ही ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद अगले वीडियो में वो पुलिस को धमकाते नजर आ रहे हैं. देखें ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











