
UP: 6 साल के तीरंदाज का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, कहा- 'बाहुबली' फिल्म से मिली प्रेरणा
AajTak
यूपी में काशी के 6 साल के अर्जुन ने तीरंदाजी में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. अर्जुन ने दो विश्व रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. अर्जुन का कहना है कि उसे 'बाहुबली' फिल्म से प्रेरणा मिली.
वाराणसी के तीरंदाज अर्जुन ने अमेरिकी तीरंदाज माइक ट्रोना ओर ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेइल-बेटुप के रिकॉर्ड को तोड़ विश्व रिकॉर्ड बनाया है. काशी के 6 साल के अर्जुन ने तीरंदाजी में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. अर्जुन ने दो विश्व रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. अर्जुन का कहना है कि मुझे यह प्रेरणा 'बाहुबली' फिल्म से मिली जिसको देखने के बाद मैंने पापा से जिद की कि मुझे भी धनुष तीर चाहिए. इसके बाद तीरंदाजी शुरू की. अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेइल-बेटुप के सबसे तेज तीर चलाने के रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया. अर्जुन में 18 मीटर की दूरी पर रखे 40 सेंटीमीटर के लक्ष्य पर महज 48.63 सेकेंड्स में 10 तीर चलाए. जबकि इतने ही तीर चलाने में जोसेफ मैकग्रेइल-बेटुप को पिछले साल एक मिनट से ज्यादा का वक्त लगा था. उन्होंने 17 नवंबर 2019 को 1 मिनट 0.003 सेंकड में 10 तीरों को 18 मीटर की दूरी पर शूट किया था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











