
UP: 3 फुट की दुल्हन को मिला साढ़े तीन फुट का दूल्हा, चर्चाओं में आ गया रामपुर का ये कपल
AajTak
रामपुर की शाहबाद तहसील में तीन फुट की दुल्हन और साढ़े तीन फुट के दूल्हे का धूमधाम से निकाह हुआ. निकाह से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है क्योंकि कम कद होने की वजह से दोनों का ही निकाह नहीं हो पा रहा था. अब एक दूसरे को पाकर दोनों दूल्हा-दुल्हन फूले नहीं समा रहे हैं.
कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा रामपुर की शाहबाद तहसील में देखने को मिला, जहां महज 3 फुट की दुल्हन को साढ़े 3 फुट का दूल्हा मिला. इस जोड़ी की चर्चा पूरे इलाके में रोमांच का विषय बनी हुई है. दरअसल, 3 फुट की दुल्हन तहसीन के लिए पिछले काफी समय से कोई रिश्ता नहीं मिल रहा था. कारण था उसका छोटा कद. लेकिन हाल ही में संभल जिले से उसके लिए रिश्ता आया जहां लड़के का कद भी उसके माकूल साढ़े 3 फुट निकला.
फिर क्या था दोनों ही परिवार मिले और दोनों का रिश्ता तय कर दिया. शनिवार को शाहबाद तहसील के एक मैरिज हॉल में दोनों का निकाह करा दिया गया. पूरे क्षेत्र में इस विवाह की चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं, भारी तादाद में क्षेत्र के लोग इस निकाह को देखने के लिए पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया.
निकाह से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है क्योंकि कम कद होने की वजह से दोनों का ही निकाह नहीं हो पा रहा था और अब एक दूसरे को पाकर दोनों दूल्हा-दुल्हन फूले नहीं समा रहे हैं.
'इस दिन का था इंतजार' इधर, दूल्हे मोहम्मद रेहान ने भी शादी को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि तहसीन को पाकर वह बेहद खुश है. उन्होंने कहा, ''कई सालों के बाद मेरी शादी हो रही है. मैं कब से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था. लेकिन आज अल्लाह ने मुझे वह दिन दिखा ही दिया.'' रेहान ने कहा, ''मेरी हाइट साढ़े तीन फुट है और मेरी बेगम की हाइट 3 फुट है. मुझे शादी के बाद काफी लोग फोन पर और सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दे रहे हैं. उन सभी लोगों को मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं.''

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











