
UP: सेक्स रैकेट मैनेजर से पुलिस वाले कर रहे थे लड़कियों की डिमांड, WhatsApp चैट वायरल
AajTak
कानपुर पुलिस (Kanpur Police) के एक दारोगा और सिपाही का नया कारनामा वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने सेक्स रैकेट संचालिका से व्हाट्सएप (WhatsApp) पर चैट करके लड़कियों की डिमांड की है. साथ ही लड़कियों के रेट भी तय किए हैं. पुलिस आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग (Police Department) को शर्मसार कर देने वाले कुछ व्हाट्सएप चैट (WhatsApp Chats) वायरल हुए हैं. इन सभी चैट्स में देह व्यापार को लेकर बातचीत की गई है. जिसमें एक दारोगा का भी जिक्र है. इन चैट्स में सेक्स रैकेट की संचालिका दावा कर रही है कि उसने दारोगा के लिए गोरखपुर से लड़कियां मंगवाई हैं. वायरल चैटिंग का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने जांच के आदेश दिए हैं.
उन्होंने कहा कि अगर ये चैट वास्तव में सही पाई गईं तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वायरल हुईं चैट्स दारोगा प्रमोद कुमार और सिपाही गौरव के नाम से हैं. चैट में सिपाही सेक्स रैकेट संचालिका से लड़कियों की डिमांड कर रहा है. साथ ही उनके फोटो मंगवाकर रेट भी तय कर रहा है.
दूसरी चैट में दारोगा अपनी पत्नी के घर से जाने की बात कहकर रैकेट संचालिका से लड़की मंगवा रहा है. उससे लड़की की कीमत 8 हजार रुपये तय करता है.
बता दें, 'आजतक' इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है. अब हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. वहीं, इस वायरल चैट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड तक जब ये चैट पहुंचे तो उन्होंने तुरंत जांच के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर ये चैट सही पाई गईं तो उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










