
UP: सुल्तानपुर पुलिस लाइन में फंदे से लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की लाश
AajTak
सुल्तानपुर में ट्रेनी सीओ शिवम मिश्रा की पत्नी मोनिका की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में काफी समय से मनमुटाव था. मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थीं.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ट्रेनी क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा की पत्नी का शव पुलिस लाइन के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है, जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में मनमुटाव काफी समय से चला आ रहा था.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा जिले में ट्रेनी सीओ के रूप में तैनात हैं. उनकी शादी लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी राकेश पांडे की पुत्री मोनिका पांडे (30) के साथ हुई थी. आज मोनिका का सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या की गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी और लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी. सूत्रों से खबर है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी.
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ विपिन मिश्रा ने बताया कि मोनिका के परिवार में एक भाई और मां है, पिता की मृत्यु हो चुकी है, मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है, पुलिस ने शव का मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजनों से प्राप्त तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







