
UP शिक्षा चयन आयोग की भर्ती का फर्जी पेपर 12 लाख में बिका, STF ने सहायक प्रोफेसर समेत तीन को दबोचा!
AajTak
जांच में पता चला कि गिरोह ने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील, से फर्जी प्रश्न पत्र देने के एवज में 12 लाख रुपये वसूले थे. इस रकम में से 10 लाख रुपये बैजनाथ पाल, 1 लाख रुपये विनय पाल और 1 लाख रुपये महबूब अली के हिस्से में आए. STF ने बताया कि यह गिरोह एक परीक्षा का पेपर देने के लिए 35 लाख रुपये तक का सौदा करता था.
उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPHESC), प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में ठगी का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भर्ती परीक्षा में ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई बैजनाथ पाल, विनय कुमार पाल और उनके सहयोगी महबूब अली शामिल हैं. इन्हें लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पॉलिटेक्निक इलाके से पकड़ा गया.
अभ्यर्थियों को फंसाता था सहायक प्रोफेसर
STF के अनुसार, यह गिरोह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था. मुख्य आरोपी बैजनाथ पाल गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र का सहायक प्रोफेसर है. वह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र थमाकर लाखों रुपये की ठगी करता था. महबूब अली इस गिरोह में फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करने का काम करता था, जबकि विनय पाल भी इस ठगी में शामिल था.
12 लाख रुपये में हुई यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के पेपर की डील
जांच में पता चला कि गिरोह ने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील, से फर्जी प्रश्न पत्र देने के एवज में 12 लाख रुपये वसूले थे. इस रकम में से 10 लाख रुपये बैजनाथ पाल, 1 लाख रुपये विनय पाल और 1 लाख रुपये महबूब अली के हिस्से में आए. STF ने बताया कि यह गिरोह एक परीक्षा का पेपर देने के लिए 35 लाख रुपये तक का सौदा करता था.
एक हजार से अधिक पदों पर निकली है भर्ती

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











