
UP: शादी समारोह में चीख-चीखकर बता रहे कि कितना दिया दहेज, नोटों की नुमाइश के वीडियो वायरल
AajTak
यूपी के शामली में कुरैशी समाज में हुई सगाई और शादी में रुपये और जूलरी की नुमाइश के दो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें चीख-चीखकर बता रहे हैं कि कितना दहेज दिया गया.
यूपी के शामली में कुरैशी समाज में हुई सगाई और शादी में रुपये और जूलरी की नुमाइश के दो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. इसमें चीख-चीखकर बताया जा रहा है कि कितना दहेज दिया गया. शामली के थाना भवन थाने के बिल्कुल पीछे कुरैशी समाज के लोगों का दावा है कि उन्होंने शादी समारोह में जेवरात सहित 51 लाख रुपये सहित लड़के वालों को दिए. बताया जा रहा है कि इस शादी में सेल्टोज कार सहित कुल 65 लाख रुपये का दहेज दिया गया है. वहीं, कैराना कोतवाली कस्बे के मोहल्ला छठीयान में शादी से पहले होने वाली रस्म में दूल्हे के सिर पर लड़की पक्ष ने हाथ रखने के लिए 5 लाख रुपये दिए हैं. दोनों ही मामले करीब 10 दिन पहले के बताए जा रहे हैं. इनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










