
UP: शादी के तुरंत बाद दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट बाइक, ससुराल वालों ने बदले में दी ये सजा
AajTak
अमेठी के केसरिया सलीमपुर गांव का है जहां 17 मई को नसीम अहमद की बेटी की शादी थी. बारात रायबरेली जिले रोखा गांव से आई थी. दूल्हा मोहम्मद आमिर सज धज कर स्टेज पर बैठा था और शादी की रस्में चल रही थीं.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दहेज लोभी दूल्हे को दुल्हन के पिता और उसके घरवालों ने ऐसा सबक सिखाया जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा. शादी के दौरान दूल्हे को दहेज में बाइक की जगह बुलेट मांगना भारी पड़ गया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसके चलते ना सिर्फ दूल्हे को जमकर पीटा बल्कि उसे पुलिस के आ जाने तक बंधक भी बना लिया. अब दहेज में बुलेट मांगने वाले दूल्हे और उसके पिता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये मामला अमेठी के केसरिया सलीमपुर गांव का है जहां 17 मई को नसीम अहमद की बेटी का निकाह था. बारात रायबरेली जिले रोखा गांव से आई थी. दूल्हा मोहम्मद आमिर सज धज कर स्टेज पर बैठा था और निकाह की रस्में चल रही थीं. जानकारी के मुताबिक बारात पहुंचने पर दुल्हन के परिवारवालों ने उनकी खूब आवभगत की. हंसी खुशी निकाह की रस्म अदा की गई और बारातियों ने दावत खाई. इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान ससुराल वालों के सामने बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी. लड़की के पिता ने उसकी यह डिमांड भी मान ली और बुकिंग होते ही बुलेट देने की हामी भर दी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











