
UP: योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 21 मार्च को! इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू
AajTak
योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 21 मार्च यानी सोमवार को हो सकता है. इस बीच दिल्ली में योगी 2.0 मंत्रिमंडल के लिए नामों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शीर्ष नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 21 मार्च यानी सोमवार को हो सकता है. इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी है. शासन स्तर के अफसरों ने बुधवार को इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं.
इस बीच दिल्ली में योगी 2.0 मंत्रिमंडल के लिए नामों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शीर्ष नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है. दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल पहुंच गए हैं. यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों के नाम फाइनल होंगे.
3 डिप्टी CM और चार दर्जन मंत्री की संभावना
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं. यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.
केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने के चर्चा है. जबकि दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, जय प्रताप सिंह, गोपाल टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, सूर्यप्रताप शाही, बिपिन वर्मा, संदीप सिंह, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, रमापति शास्त्री, सतीश महाना के मंत्री बनने की संभावना है.
आशीष पटेल और संजय निषाद भी बन सकते हैं मंत्री

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








