
UP: योगी सरकार ने विधायक निधि की बहाल, विकास के लिए मिलेंगे 3-3 करोड़ रुपये
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने विधायकों निधि सस्पेंड कर दी थी, लेकिन अब विधायक निधि को बहाल कर दिया गया है. अपने क्षेत्र में विकास के लिए विधायकों को अब 3-3 करोड़ रुपये मिलेंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास निधि के लिए 3-3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. सरकार की तरफ से यह घोषणा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की. जल्द ही विधायक इस निधि को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे. लंबे समय से चल रही थी मांग यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधायक निधि के लिए 3-3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. सरकार की योजना के मुताबिक विधायक निधि से क्षेत्र की जनता के चिकित्सा सेवा के लिए 25 लाख रुपये और किसी आपदा के समय सहयोग राशि के रूप में इसमें से पैसे दे सकते हैं. दरअसल विधायकों की तरफ से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए काफी वक्त से निधि दिए जाने की मांग की जा रही थी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









