
UP: योगी मंत्रिमंडल में होंगे बड़े बदलाव, संगठन में भी फेरबदल संभव... लखनऊ बैठक के बीच आया अपडेट
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश संगठन में भी बड़ा बदलाव संभव है.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश संगठन में भी बड़ा बदलाव संभव है. ये बदलाव विधानसभा उपचुनाव के बाद होंगे. साथ ही खबर ये भी है कि यूपी में सीएम के चेहरे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ यूपी बीजेपी में तापमान बढ़ा हुआ है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य परोक्ष रूप से बार बार इस बात को उठा रहे हैं कि राज्य में पार्टी और सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. केशव प्रसाद मौर्य के बयान इसी ओर इशारा करते हैं. मौर्य ने बहुत साफगोई से कहा है कि सरकार से बड़ा संगठन है. कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव से पहले बीजेपी के अंदर जबर्दस्त मंथन चल रहा है. बीजेपी में ये हलचल हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा चुनाव के बाद हो रहा है, जहां बीजेपी को मनमाफिक सफलता नहीं मिली है. इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी के सियासत की गर्मी और भी बढ़ गई है.
केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इसके अलावा यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी नड्डा से भेंट की है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पार्टी की अंदरुनी गुटबाजी, लोकसभा चुनाव में झटका, संगठन में संभावित बदलाव, सरकार की नई तस्वीर जैसे मुद्दों पर बात हुई है.
इस बीच ये खबर आई है कि विधानसभा उपचुनाव के बाद यूपी बीजेपी संगठन में बदलाव कर सकती है और सीएम योगी सरकार में भी बदलाव कर सकते हैं. बीजेपी की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे आवाजों को सरकार और संगठन में प्रतिष्ठा अनुरुप जगह देकर उन्हें शांत कराया जाए.
हालांकि सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व सीएम पद पर कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








