
UP में बनेगा लिफ्ट एक्ट? नोएडा में हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ के सामने आया प्रस्ताव
AajTak
बीजेपी नेता और जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य में लिफ्ट एक्ट लागू करने का आग्रह किया है. देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी में वर्तमान में लिफ्टों की स्थापना या उपयोग के लिए कोई कानून नहीं है. बीजेपी विधायक ने कहा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट की खराबी की कई घटनाएं सामने आई हैं.
नोएडा के हाइराइज हाउसिंग सोसायटी में लिफ्ट फंसना और रुकना आम बात हो गई है. हाल ही में एक पॉश सोसायटी में लिफ्ट गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी. अब हाउसिंग सोसायटी के लिफ्ट खराब होने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है. ग्रेटर नोएडा के जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को सीएम से मुलाकात की और लिफ्ट एक्ट सदन से पास करवाने की मांग की है.
दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों हाई राइज रेजिडेंशियल सोसायटीज हैं. विधायक धीरेंद्र सिंह ने सीएम के सामने हाई राइज हाउसिंग सोसायटीज में लिफ्ट से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया और लिफ्ट एक्ट सदन में पास करवाने का प्रस्ताव रखा. धीरेंद्र ने सीएम को एक पत्र भी दिया और बताया कि गौतमबुद्ध नगर के निवासी लंबे समय से लिफ्ट अधिनियम की मांग कर रहे हैं. इसका मसौदा भी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास तैयार है, जिसे कैबिनेट के अनुमोदन के बाद सदन में रखा जाना चाहिए.
'लिफ्ट एक्ट आने से जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी'
धीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि लिफ्ट एक्ट की जरूरत क्यों है? उन्होंने कहा, एक समर्पित लिफ्ट अधिनियम डिवेलपर्स, ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए एक स्पष्ट ढांचा स्थापित करेगा. यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पक्ष मानकीकृत सुरक्षा, प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन करे.
43 साल बाद मुरादाबाद दंगे की सच्चाई आई सामने, योगी सरकार ने सदन में पेश की रिपोर्ट
'जोखिम कम होंगे, मानक पूरे होंगे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










