
UP: मायावती ने भंग की बसपा की सभी कार्यकारिणी, मुनकाद अली को मेरठ की जिम्मेदारी
AajTak
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आज बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को समीक्षा बैठक बुलाई. इस दौरान उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया.
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज (रविवार) लखनऊ स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई. इसमें मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए गुड्डू जमाली को आजमगढ़ सीट से उपचुनाव में उतारा है. इसके साथ ही मायावती ने सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं. लेकिन उन्होंने सिर्फ तीन पदाधिकारियों को छोड़ दिया है.
बैठक में सभी प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया था. साथ ही हार के कारणों की समीक्षा की गई. इसके बाद मायावती ने पार्टी की सारी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही 3 चीफ को-ऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है.
बता दें कि मुनकाद अली को मेरठ, राजकुमार गौतम को बुलंदशहर और विजय कुमार को आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुनकाद अली पर मायावती ने एक बार फिर से भरोसा जताया है. गौरतलब है कि मुनकाद अली पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
मुनकाद अली मूल रूप से मेरठ के किठौर के रहने वाले हैं. इससे पहले मायावती उन्हें दो बार राज्यसभा भी भेज चुकी हैं. साथ ही वह यूपी में बसपा सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और संगठन में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. मुनकाद अली पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










