
UP: महाराज सुहेलदेव पर पीएम मोदी के दांव से ओम प्रकाश राजभर क्यों बेचैन?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 26 मिनट के संबोधन में 7 बार सुहेलदेव की वीरगाथा का जिक्र कर पूर्वांचल में राजभर समुदाय को सियासी तौर पर संदेश देने की कोशिश करते नजर आए. सुहेलदेव के नाम पर सियासी पार्टी बनाने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बेचैन हो गए हैं और उन्हें अपने राजभर समुदाय के वोटबैंक के खिसकने का डर सता रहा है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. किसानों के सहारे पश्चिम यूपी में कांग्रेस और आरएलडी सहित तमाम विपक्षी दल अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने में जुटे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी पर मंगलवार को बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास किया और साथ ही बहराइच और श्रावस्ती जिलों के लिए तमाम सौगातों की भी घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 26 मिनट के संबोधन में 7 बार सुहेलदेव की वीरगाथा का जिक्र कर पूर्वांचल में राजभर समुदाय को सियासी तौर पर संदेश देने की कोशिश करते नजर आए. सुहेलदेव के नाम पर सियासी पार्टी बनाने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बेचैन हो गए हैं और उन्हें अपने राजभर समुदाय के वोटबैंक के खिसकने का डर सता रहा है. बीजेपी सरकार की इन कोशिशों को ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक स्टंट करार दिया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









