
UP: भदोही में नशे में धुत युवक ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
AajTak
एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर आई है. इस बार उत्तर प्रदेश के भदोही में एक शख्स ने नशे की हालत में ये हरकत की है. इसके बाद से नाराज कांग्रेस का कार्यकर्ता शख्स पर कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही में पुलिस ने शनिवार को बताया कि उस समय कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने शहर के चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को गिरा दिया. पुलिस ने कहा कि बाद में यहां चौरी इलाके के सुभाष चौहान के रूप में पहचाने जाने वाले इस व्यक्ति ने इंदिरा मिल चौराहे पर स्थित मूर्ति महात्मा गांधी को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया है.
नशे में था आरोपी शख्स
जिलाधिकारी अरयाका अखौरी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने संगमरमर की मूर्ति को जमीन पर गिराकर जबरदस्ती तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि वह बाइक पर आया था लेकिन मूर्ति तोड़कर पैदल ही भागा था. ये साफ था कि वह पूरी तरह नशे में था.
'मूर्ति तोड़ने से पहले जमकर किया हंगामा'
डीएम ने कहा कि वहां जल्द ही महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार, शख्स की हरकत के चलते वहां पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया था. उन्होंने कहा कि प्रतिमा तोड़ने से पहले, व्यक्ति ने एक घंटे तक हंगामा भी किया था.
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










