
UP: भगवान श्री कृष्ण की 1 करोड़ की मूर्ति बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
AajTak
यूपी के देवरिया में पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग के दौरान भगवान कृष्ण की एक मूर्ति को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी गाजियाबाद में मूर्ति को 1 करोड़ रुपये में बेचने जा रहे थे. मूर्ति एक विशिष्ट धातु से बनी है. इसका वजन करीब साढ़े आठ किलो है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने भगवान श्री कृष्ण की एक विशिष्ट धातु की मूर्ति को बरामद किया है. इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मूर्ति को बरामद किया. साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी गाजियाबाद में मूर्ति को बेचने जा रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को देवरिया जनपद के सलेमपुर नदावर पुल के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस को संदिग्ध रूप से आजमगढ़ की एक इनोवा गाड़ी दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी रोककर उसकी तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी से भगवान कृष्ण की एक विशिष्ट धातु की मूर्ति को बरामद किया. साथ ही पुलिस ने पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया.
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की. आरोपी रमाकांत कुशवाहा, सतीश चंद्र ध्यानी, प्रशांत पाटिल देवरिया जिले जबकि दो आरोपी आकाश यादव और राधेश्याम गौतम आजमगढ़ जिले के रहने वाले है.
एक करोड़ में हुई थी मूर्ति बेचने की डील
इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि तस्कर रमाकांत कुशवाहा ने पूछताछ में खुलासा किया कि बिहार से किसी ने कुछ महीने पहले इस मूर्ति को चोरी किया था. फिर आरोपी ने उन्हें इस मूर्ति को सौंप दिया था. इसके बाद उसकी बात गाजियाबाद के एक शख्स से हुई. उसने मूर्ति के बदले एक करोड़ रुपये दिलाने की बात कही थी. सभी आरोपी मूर्ति को बेचने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
बिहार पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच जारी

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










