
UP: बेटे की किडनैपिंग रिपोर्ट लिखाने थाने गई महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, घर आकर कर ली खुदकुशी
AajTak
यूपी के बांदा से पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. यहां अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने आई मां को पहले तो पुलिस ने सुबह से शाम तक थाने में बिठाकर मानसिक दबाव बनाया और बाद में एफआईआर लिखने की बजाय उल्टा पीड़िता के भाई को लॉकअप के अंदर डाल दिया.
यूपी के बांदा से पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. यहां अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने आई मां को पहले तो पुलिस ने सुबह से शाम तक थाने में बिठाकर मानसिक दबाव बनाया और बाद में एफआईआर लिखने की बजाय उल्टा पीड़िता के भाई को लॉकअप के अंदर डाल दिया. आरोप है कि पुलिस ने ऐसा उस पक्ष के कहने पर किया जिस पर अपहरण का आरोप था. थाने में हुई बेइज्जती से शर्मिंदा महिला ने घर लौटकर रेलिंग में लटककर सुसाइड कर लिया, इससे पहले उसने फेसबुक लाइव भी किया. महिला की दो बेटियों में से एक रिया रैकवार फैशन मॉडल है, जोकि देश के कई फैशन कंटेंस्ट्स में खास मुकाम बना चुकी है. जानकारी के अनुसार शहर के चिल्ला रोड बाईपास निवासी सुधा चंद्रवंशी रैकवार नाम की महिला के बेटे दीपक का बीते शुक्रवार कुछ लोग अपहरण कर ले गए थे. अपहरण करने का जिन लोगों पर आरोप था उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने महिला अपने भाई के साथ बांदा शहर कोतवाली गयी थी. एक बार शुक्रवार को जाने के बाद वह शनिवार सुबह से लेकर शाम तक कोतवाली में ही बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट लिखने या बेटे की तलाश करने की बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़िता पर ही मानसिक दबाव बनाया. इतना ही नहीं महिला के भाई को भी पुलिस ने लॉकअप में बंद कर दिया. आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने ऐसा आरोपी पक्ष के कहने पर किया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












