
UP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में लू का दौर भी जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर जारी रहने की आशंका है.
भारत में भीषण गर्मी के बीच कुछ राज्यों के मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो 9 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर जारी रहने की आशंका है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में 9 मई को तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट वहीं उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. गुजरात, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर पूर्वी असम और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण है, जो समुद्र तल से 1.5 ऊपर है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक ओडिशा से दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश होकर गुजर रही है. पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी तमिलनाडु तक, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन मौजूद है. वहीं 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की उम्मीद है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







