
UP: बरेली में थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
AajTak
UP News: गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. मृतक अजय थाना इलाके का पुराना दुराचारी था. उसके पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र की है. यहां शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो फरार बताए जा रहे हैं.
घटना थाना प्रेमनगर थाना गेट से 100 मीटर आगे बारादरी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है. मॉडल टाउन रोड पर अजय पुत्र दयाराम बाल्मीकि निवासी नरकुलागंज थाना प्रेम नगर को गोली मार दी गई. घायल को मौके से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायल अजय को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई. मृतक अजय थाना इलाके का पुराना दुराचारी था. उसके पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं.
वहीं, आरोपी विनय कुमार निवासी गंगापुर को नाग पंचमी मैदान नाम के व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है. पुलिस ने आरोपी को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है.
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने अजय को गोली मारी. मौके से एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है और दो फरार हो गए हैं. दोनों की पहचान कर ले गई है. पुलिस टीम बना दी गई है. जल्द ही उन दोनों की गिरफ्तारी कराई जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











