
UP: पुल से गिरकर नदी में सीधी खड़ी हो गई बस, लोगों ने इस तरह बचाई जान
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश के दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरते हुए नदी में सीधी खड़ी हो गई. रोडवेज बस में सवार यात्रियों की इस हादसे के दौरान सांसें अटक गईं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश के दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरते हुए नदी में सीधी खड़ी हो गई. रोडवेज बस में सवार यात्रियों की इस हादसे के दौरान सांसें अटक गईं. हादसे को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है, उधर सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. ये हादसा कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर हुआ. बताया गया है कि तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान सवारियां लेकर कानपुर से आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई. बस फिसलते हुए अटक नदी की पुलिया से टकराई और नदी में गिर गई. बस यहां से पूरी तरह पलटी नहीं, बल्कि नदी में गिरकर सीधे खड़ी हो गई. इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने बारिश के दौरान ही सीढ़ी लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











