
UP: पीलीभीत में पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, हादसे में 5 की मौत, 6 घायल
AajTak
कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया. इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










