UP: पसंद के लड़के से शादी करने पर लड़की को बर्बर सजा, सिर मुंडवाकर...
AajTak
उत्तर प्रदेश के बारबांकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवती को दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम विवाह करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. लड़की के चाचा ने पहले लड़की के साथ मारपीट की फिर उसका सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने की कोशिश की
उत्तर प्रदेश के बारबांकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवती को प्रेम विवाह करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. युवती के चाचा को जब यह पता चला कि उसकी भतीजी ने किसी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया है तो उसे यह बात इतनी नगावार गुजरी कि उसने अपनी भतीजी को तालिबानी सजा दे डाली. गांव वालों का आरोप है कि चाचा ने पहले अपनी भतीजी का सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने की कोशिश की. लेकिन गांव वालों के दबाव के आगे आरोपी की एक न चली और मौके पर पुलिस पहुंच गई. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मामला कोतवाली तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ररिया गांव का है, जहां दो अलग-अलग समुदाय के लड़का और लड़की गांव में रहते हैं और दोनों के माता-पिता नहीं है. पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. इन्होंने 20 जून को गांव के एक धर्म स्थल में शादी की थी और दोनों गांव में बने जर्जर पंचायत घर में रहने लगे थे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











