
UP निकाय चुनाव में कांग्रेस 'निल बटे सन्नाटा...', खाबरी भुगतेंगे खामियाजा?
AajTak
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी मात खानी पड़ी है, जिसका खमियाजा प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को उठाना पड़ सकता है. 2022 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने बड़ी उम्मीदों के साथ खाबरी को पार्टी की कमान सौंपी गई थी, लेकिन उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर नगर निकाय चुनाव ने पानी फेर दिया है. कांग्रेस शहरों में निल बटे सन्नाटा रही है. मेयर सीट पर पार्टी का खाता भी नहीं खुला है जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष में पार्टी को करारी मात खानी पड़ी है. निकाय चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की कुर्सी पर संकट गहरा गया है. माना जा रहा है कि 2024 चुनाव को देखते हुए पार्टी की कमान खाबरी के हाथों से लेकर पूर्वांचल के एक बड़े नेता को दी जा सकती है?
बृजलाल खाबरी पर लटकी तलवार
यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद अजय कुमार लल्लू की जगह बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन वो भी पूरी तरह से फ्लाप रहे. खाबरी को पद संभाले हुए एक साल होने जा रहा है, लेकिन न ही वे उपचुनाव में कैंडिडेट उतार सके और न ही निकाय चुनाव में असर दिखाया. इतना ही नहीं निकाय चुनाव में जिस तरह से उनकी कार्यप्राणली थी, उसे लेकर भी पार्टी के अंदर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस हाईकमान के संज्ञान में भी यह मामला है.
यूपी निकाय चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की टीम की तरफ से बृजलाल खाबरी को फटकार मिली है और अब उनकी कुर्सी पर तलवार लटक रही है. निकाय चुनाव के दौरान पार्टी में अंतरकलह सामने आई थी, जिसका चुनावी असर नतीजों पर दिखा है. इस चुनाव में कांग्रेस नगर निगमों में 77 पार्षद, चार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और 91 सभासद जबकि 14 नगर पंचायत अध्यक्ष, 77 वार्ड सदस्य के पदों पर ही चुनाव जीत सकी है. कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए बृजलाल खाबरी को ही जिम्मेदार माना जा रहा है.
मुरादाबाद प्रचार में नहीं पहुंचे खाबरी
यूपी की 17 नगर निगम की मेयर सीटों में से मुरादाबाद सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी की सबसे ज्यादा जीतने की उम्मीद थी. कांग्रेस अगर मेहनत करती तो एक मेयर बन सकता था, लेकिन पार्टी ने पहले टिकट देने में देरी की और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रचार करने ही नहीं पहुंचे. वहीं, कानपुर नगर निगम सीट पर हार का ठीकरा बृजलाल खाबरी के ऊपर फूटा है. नगर निगम की एक दर्जन पार्षद सीटों पर टिकट ऐसे नेताओं के दे दिए गए थे, जो कमजोर थे या फिर दूसरे दलों से आए थे. ये वह सीटें थी, जहां कांग्रेस जीतती रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











