
UP: नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बीजेपी नेता सहित 80 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
AajTak
नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने कोतवाली स्वार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मसवासी के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने उनको मां की गाली दी और उनका कॉलर पकड़कर जान से मारने की नीयत से कई लोग उन्हें मारने के लिए आ गए.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रामपुर के मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता दिनेश गोयल सहित 70 से 80 लोगों के खिलाफ कोतवाली स्वार में केस दर्ज किया गया है. इन लोगों पर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने, जान से मारने की नीयत से हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. एफआईआर खुद नायब तहसीलदार ने ही दर्ज कराई है.
मामला स्वार के मसवासी इलाके का है. एक डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक के दोनों पैर कुचल गए थे. इस घटना के बाद मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर दिया था. जानकारी मिलने पर स्वार कोतवाल और मसवासी चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश की. इस बीच बीजेपी नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल से नायब तहसीलदार की झड़प हो गयी.
'गंदी-गंदी गालियां...'
आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार को गंदी-गंदी गालियां दी. इसके साथ ही उनका कॉलर पकड़कर जान से मारने की नीयत से कई लोगों के साथ उन पर हमला बोल दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह को किसी तरह उनके चुंगल से छुड़ाया, जिसके बाद उनकी जान बचाई जा सकी.
यह भी पढ़ें: अखिलेश बोले- यूपी क्राइम में नंबर वन, मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी कर रही 'तांडव' का विरोध
नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने कोतवाली स्वार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मसवासी के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने उनको मां की गाली दी और उनका कॉलर पकड़कर जान से मारने की नीयत से कई लोग उन्हें मारने के लिए आ गए. इस मामले में कोतवाली स्वार पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल और 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 504, 307, 332 और 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







